दुर्ग, 16 सितम्बर 2025।
भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस वर्ष का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत किया जाएगा। इसका उद्देश्य पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, पोषण पंचायतों को सक्रिय करना और पोषण को जनआंदोलन का रूप देना है।

ग्राम स्तर पर सरपंचों और पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर लोगों की जिंदगी से जुड़ा हुआ आंदोलन बन सके। जनप्रतिनिधियों, पंचायत संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलियों, युवा संगठनों, एनसीसी और एनएसएस जैसे समूहों की भूमिका भी अहम होगी।

संभाग और जिले स्तर पर सभी केंद्रों पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष की प्रमुख थीम-

  • मोटापे का समाधान: चीनी और तेल की खपत कम करना।
  • वोकल फॉर लोकल: स्थानीय आहार और खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना।
  • प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE): “पोषण भी, पढ़ाई भी” पर जोर।
  • शिशु और छोटे बच्चों के आहार की प्रथाओं का प्रचार।
  • संविलियन कार्रवाई एवं डिजिटलीकरण।

सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड पोषण अभियान के जनआंदोलन डैशबोर्ड पर प्रतिदिन दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रस्तावित गतिविधियों का संचालन कैलेंडर के अनुसार आपसी समन्वय से किया जाए, ताकि अभियान परिणाममूलक साबित हो।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading