दुर्ग, 17 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का सम्मेलन 19 सितम्बर को दुर्ग जिले में आयोजित होगा। कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट अधिक रहने के कारण दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित यातायात संचालन के लिए विशेष रूट डायवर्शन प्लान लागू करने का निर्णय लिया है।

छोटे वाहनों के लिए रूट व्यवस्था
ग्रीन चौक दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले वाहन अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगांव चौक, राजेन्द्र पार्क – चर्च गेट, चौपाटी टर्निंग, उतई तिराहा, जेल रोड, महाराजा चौक होकर पुलगांव पहुंचेंगे।
सेक्टर की ओर से ठगड़ा बंध पुल से आने वाले वाहन जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार होते हुए राजेन्द्र पार्क से दुर्ग शहर में प्रवेश करेंगे।
वहीं Y शेप ब्रिज से पुलगांव की ओर जाने वाले वाहन मालवीय नगर, राजेन्द्र प्रसाद चौक, चर्च चौपाटी टर्न, साईं द्वार, कासिरिडीह, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पद्मनाभपुर मार्ग से होकर पुलगांव पहुंचेंगे।

बसों के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था

  • रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई, सलहेवारा, रेंगाखार जाने वाली बसें धमधा ओवरब्रिज (रेक प्वाइंट) मालधक्का में पार्किंग करेंगी और ग्रीन चौक दुर्ग से सवारी लेंगी।
  • राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी, अर्जुंदा जाने वाली बसें पुलिस लाइन दुर्ग – गंजपारा में पार्किंग करेंगी और जीवन प्लाज़ा के सामने से सवारी लेंगी।
  • पाटन, रानीतराई और धमतरी जाने वाली बसें महिला समृद्धि बाज़ार (सिविल लाइन दुर्ग) के सामने पार्किंग करेंगी और वहीं से सवारी लेकर आगे बढ़ेंगी।

ट्रैफिक पुलिस की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सम्मेलन के दौरान भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे डायवर्शन मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सम्मान करें।
पुलिस का कहना है कि “नागरिकों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनाई जा सकेगी।”

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading