दुर्ग, 21 सितम्बर 2025।
अखिल भारतीय उड़िसा समाज द्वारा भिलाई महिला महाविद्यालय, सेक्टर-9 के ऑडिटोरियम में नुआखाई महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए।

मंत्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उड़िसा विद्वानों की भूमि है और छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि प्रगति में उड़िसा का भी विशेष योगदान रहा है। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि “बच्चे पढ़ेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा और भविष्य उज्ज्वल बनेगा। शिक्षा ही किसी भी समाज की असली शक्ति है।”

श्री यादव ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार इस दिशा में काम कर रही हैं कि हर बच्चा पढ़ाई के अवसर से जुड़ सके। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि हर परिवार के पास पक्का मकान हो। इसके लिए कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्ग लें।

महोत्सव के दौरान लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में विधायक वैशाली नगर श्री रिकेश सेन, उड़िसा समाज महासचिव श्री तरूण निहाल, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह छोटू सहित समाज के अनेक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading