दुर्ग, 23 सितंबर 2025/ दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आज जिला मुख्यालय दुर्ग में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। स्थानीय पंडित रविशंकर स्टेडियम से शुरू हुए रन फॉर आयुर्वेदा का शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।

दौड़ में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंत्री श्री यादव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आयुर्वेद हमारी संस्कृति और परंपरा की धरोहर है, जो स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पार्षद श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर, श्री नरेन्द्र बंजारे, श्री शिवेन्द्र परिहार, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आयुर्वेद अधिकारी श्री दिनेश चन्द्रवंशी, डॉ. रामस्वरूप मरकाम, डॉ. नम्रता यादव, डॉ. जया साहू, डॉ. मनिन्द्र मोहन, डीईओ श्री अरविन्द मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और आमजन शामिल हुए।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य था लोगों को आयुर्वेद के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना। दौड़ के दौरान छात्रों और नागरिकों के उत्साह ने कार्यक्रम को उत्सव जैसा रूप दे दिया।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading