दुर्ग, 29 सितंबर 2025।
नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की जिला संयोजिका बानी सोनी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय तिवारी के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय में कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 151 कन्याओं का पांव पखारकर, आलता और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया गया।

माँ दुर्गा की पूजा से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। पूजन का विधिवत शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि “कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का यह आयोजन समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला है।”

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, सह संयोजिका विद्या नामदेव, मंडल संयोजिका सीमा तिड़के, श्रीमती दीपक देवांगन, आशा यादव, मीनाक्षी महोबिया, श्वेता बक्शी, मंजू पांडेय, पार्षद श्रीमती विधावती सिंह, हर्षिका जैन, सावित्री दमाहे, राखी यादव, लोकेश्वरी ठाकुर और शीतल जांगीड़ सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भक्ति और सेवा का संगम
कार्यक्रम में शामिल कन्याओं के स्वागत के दौरान भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कन्याओं ने भी माँ दुर्गा की स्तुति करते हुए पारंपरिक गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन स्थल पर उपस्थित लोगों ने कन्या पूजन को बेटियों के प्रति सम्मान और उनके संरक्षण का प्रतीक बताया।

सामाजिक संदेश
आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज में बेटियों के महत्व को रेखांकित करना भी था। भाजपा नेताओं ने कहा कि “नवरात्रि का पर्व हमें नारी शक्ति के महत्व और उनके सम्मान की याद दिलाता है। बेटियों को पढ़ाना, सशक्त बनाना और उनका आदर करना ही इस कार्यक्रम का सार है।”

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading