रायपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नव-निर्वाचित संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया मंगलवार को पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को नई पहचान देने का आश्वासन दिया।

भाटिया ने मीडिया से बातचीत में हाल ही में एशिया कप जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की टिप्पणियों पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा–
“मैं प्रधानमंत्री जी की बात से पूरी तरह सहमत हूं। जब देश का नेता खुद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाए तो यह गर्व की बात है। भारतीय टीम को एशिया कप की जीत पर बधाई।”

मोदी और सूर्यकुमार की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एशिया कप जीत को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ते हुए लिखा था– “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर… नतीजा वही, भारत जीता।”
इसके जवाब में सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री का संदेश देखकर लगा जैसे “सर खुद बल्लेबाजी करने उतरे और रन बनाए।”

छत्तीसगढ़ को क्रिकेट हब बनाने का वादा

भाटिया ने कहा कि बीसीसीआई राज्य में अधिक जूनियर और सीनियर स्तर के मुकाबले लाने की कोशिश करेगा। इसके लिए नए मैदान और आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता होगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य क्रिकेट अकादमी के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है।

शहीद वीर नारायण स्टेडियम पर फोकस

भाटिया ने बताया कि बीसीसीआई जल्द ही शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का अधिग्रहण करने की दिशा में काम कर रहा है। इससे यहां टेस्ट सहित बड़े अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन संभव होगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक जैसे– भारी बारिश के बाद सिर्फ 15 मिनट में मैदान सुखाने वाली व्यवस्था केवल तभी संभव है जब बीसीसीआई इसमें निवेश करेगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading