रायपुर, 2 अक्टूबर 2025।
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद किया और उन्हें युगप्रेरक बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा—

“महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा देने में सहायक हैं।”

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री जी ने अपने जीवन में सदैव सादगी और सेवा को महत्व दिया। उन्होंने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देशवासियों का मनोबल बढ़ाया और किसानों व सैनिकों को राष्ट्र की शक्ति बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी की निष्ठा और ईमानदारी हमेशा नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading