बरेली, 3 अक्टूबर 2025।
उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद हुई झड़प और पथराव के बाद हालात अभी तक पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। इसी बीच योगी सरकार ने Bareilly Internet Ban का आदेश जारी किया है। शासन ने अगले 48 घंटे तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है।

गृह सचिव गौरव दयाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश 2 अक्टूबर शाम 3 बजे से 4 अक्टूबर शाम 3 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और सभी मैसेज सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी।


अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट बंद

आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म— Facebook, YouTube, Instagram, WhatsApp और Telegram पर अफवाहें तेजी से फैल सकती हैं। इससे साम्प्रदायिक तनाव और बढ़ सकता है। इसी वजह से Bareilly Internet Ban का कदम उठाया गया है ताकि शांति-व्यवस्था बनी रहे।


झड़प के बाद पुलिस की सख्ती

26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और नारेबाजी करने लगे। पुलिस के रोकने पर टकराव हुआ और प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस घटना में 10 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसके बाद से पुलिस-प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रहा है। IMC प्रमुख तौकीर रजा समेत 81 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


आम लोगों पर असर

इंटरनेट बंद होने से छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। खासतौर पर त्योहार के मौसम में ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल पेमेंट प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह कदम जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading