दुर्ग, 04 अक्टूबर 2025।
C.G News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर प्रस्थान से पूर्व रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत करने पहुंचे केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मंत्री यादव ने कहा कि बस्तर दशहरा लोक आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। इसमें केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है।

गजेन्द्र यादव ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सहकारिता क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। ग्रामीण अंचलों में सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है।

एयरपोर्ट पर हुई इस भेंट को लेकर वहां मौजूद लोगों ने भी उत्साह व्यक्त किया और कहा कि अमित शाह का छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading