जगदलपुर, 4 अक्टूबर 2025।
बस्तर दशहरे के शुभ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

दोनों नेताओं ने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भरा हुआ था और पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा के बाद लोगों ने नेताओं का स्वागत पारंपरिक बस्तर संस्कृति के अनुरूप किया। श्रद्धालुओं ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया और कहा कि जब देश के शीर्ष नेता बस्तर की धरती पर मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेने आते हैं तो यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात होती है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading