दुर्ग, 04 अक्टूबर 2025।
Durg Digital Crop Survey News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अब ग्रामीण अंचल के किसान भी तकनीक से जुड़े फैसलों के गवाह बन रहे हैं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन शुरू हुआ है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगा।

इन सभाओं में किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हो रही ग्राम सभाओं में धान की पंजीकृत फसली रकबे का वाचन किया जा रहा है और पूरी जानकारी पंचायत भवन पर चस्पा की जा रही है।

ग्राम सभाओं का माहौल इस बार बिल्कुल अलग है। पंचायत भवन में जब किसानों को उनकी जमीन और फसल का डिजिटल विवरण सुनाया जाता है, तो किसान बड़ी रुचि से सुनते हैं और अपनी आपत्तियाँ भी तुरंत दर्ज करवा सकते हैं। दावा–आपत्ति की प्रक्रिया ऐप और भौतिक सत्यापन दोनों माध्यमों से की जाएगी, ताकि किसानों को पूरी पारदर्शिता और समय पर सही जानकारी मिल सके।

इस पहल से न केवल किसानों को अपनी फसल के रकबे की सटीक जानकारी मिलेगी, बल्कि भविष्य में मिलने वाले समर्थन मूल्य, बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि यह कदम किसानों को तकनीक आधारित कृषि प्रबंधन की ओर ले जाएगा और उनकी मेहनत को सही पहचान दिलाएगा। किसानों का मानना है कि इस पहल से उन्हें अपनी खेती पर भरोसेमंद रिकॉर्ड मिलेगा, जो उनकी आय और योजनाओं तक पहुँच को सरल बनाएगा।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading