नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025। CM Vishnudev Sai meets President Droupadi Murmu:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ राज्य के विकास, सांस्कृतिक विरासत और रजत जयंती वर्ष के आयोजनों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ के गठन का रजत जयंती वर्ष है। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा पूरे वर्षभर विविध विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का सादर आमंत्रण भी दिया, ताकि वे राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ के विशेष आयोजनों में सम्मिलित होकर जनता को आशीर्वाद दें।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर हार्दिक बधाई दी और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और विकास की दिशा में मजबूत पहचान बनाई है।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय की यह मुलाकात राज्य के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आई है, जिससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विकास की गति और तेज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading