दुर्ग, 7 अक्टूबर 2025 Alok Singh Thakur Durg Visit :
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का प्रथम दुर्ग आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार के नेतृत्व में पटेल चौक दुर्ग में किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत के पश्चात श्री ठाकुर ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकारें सदैव किसानों के हित में सजग और प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा — “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में समय पर राशि पहुंच रही है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने इस वर्ष धान खरीदी का भुगतान एकमुश्त कर किसानों को बड़ी राहत दी है। राज्य में किसानों को कृषि प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता प्रदान करने की दिशा में निरंतर काम हो रहा है।”

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार और किसानों के बीच मजबूत कड़ी बनें, ताकि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित हो सके।

बैठक में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष मनोज सोनी, अशोक राठी, सरिता मिश्रा, मंत्री गायत्री वर्मा, एवं गिरीश साहू उपस्थित रहे।

जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने कहा कि आने वाले समय में धान खरीदी का कार्य शुरू होगा और मोर्चा के सभी पदाधिकारी किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहें।

जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएँ जैसे — प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, आयुष्मान सहकार योजना, कृषि मान-धन योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना — किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं। वहीं, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना भूमिहीन किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।

बैठक का संचालन अजीत चंद्राकर ने किया और आभार प्रदर्शन पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने किया।

कार्यक्रम में राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, भास्कर तिवारी, अनिकेत यादव, दिव्या कलीहारी, जयश्री राजपूत, मंजू पांडे, सुमन वर्मा, किरण मिश्रा, प्रीति साहू, यामिनी हरमुख, चमन यादव, शिवा निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading