रायपुर, 27 अक्टूबर 2025:
राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर रविवार देर रात छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्य मौके पर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने इस कृत्य को “छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला” बताया और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मानसिक रूप से पीड़ित बताया जा रहा है।

घटना के बाद प्रशासन ने सोमवार सुबह ही छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को दोबारा स्थापित कर दिया। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कई श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महालक्ष्मी पूजा और फूल अर्पण किया।

प्रतिमा के पुनःस्थापन के दौरान लोगों ने नारे लगाए —

“जय जोहार छत्तीसगढ़ महतारी”
“हमर अस्मिता हमर गौरव”

इस दौरान माहौल भावनात्मक हो गया और कई लोग आंखों में आंसू लिए “महतारी” की प्रतिमा के समक्ष सिर झुकाते दिखे।

छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्यों ने कहा कि यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और मातृत्व की प्रतीक है।

“छत्तीसगढ़ महतारी हमर अस्मिता के प्रतीक हे। ये घटना हमर भावना ऊपर हमला करे हे। शासन ला सख्त कार्रवाई करे बर कहत हन,” — छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना प्रतिनिधि

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि क्या घटना के पीछे कोई और व्यक्ति या समूह शामिल है।

इस घटना ने न केवल रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश में संवेदनशीलता और सामाजिक एकता का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading