PM Modi praises Ambikapur Garbage Cafe।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर की अनोखी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर ने स्वच्छता और सेवा को जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

मोदी ने कहा कि अंबिकापुर नगर निगम द्वारा संचालित ‘गार्बेज कैफे’ प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एक अद्भुत प्रयास है। इस कैफे में लोग प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन या नाश्ता प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया,

“अगर कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लाता है, तो उसे एक पूरा भोजन दिया जाता है, जबकि आधा किलो प्लास्टिक देने पर नाश्ता मिलता है। यह पहल समाज में जागरूकता और सहयोग का प्रेरक उदाहरण है।”

अंबिकापुर नगर निगम का यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ा हुआ है। शहर के लोगों ने इसे खुले दिल से अपनाया है और अब यह कैफे पर्यावरण संरक्षण और गरीबों की मदद दोनों का प्रतीक बन गया है।

इस अनोखी पहल की खासियत यह है कि कोई भी नागरिक अपने घर से प्लास्टिक कचरा लेकर कैफे में आ सकता है और बदले में मुफ्त भोजन प्राप्त कर सकता है। इससे एक तरफ शहर प्लास्टिक मुक्त बन रहा है, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद लोगों को भोजन भी मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसी पहलें “स्वच्छता को समाज की आदत” बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने देश के अन्य नगर निगमों से भी अंबिकापुर के इस मॉडल से प्रेरणा लेने की अपील की।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading