रायपुर, 29 अक्टूबर 2025, Chhattisgarh Rajyotsav 2025 district guests list।
छत्तीसगढ़ में इस बार का राज्य स्थापना दिवस 2025 बेहद खास होने वाला है। प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि राज्योत्सव कार्यक्रम इस वर्ष हर जिला मुख्यालय में भव्य और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सरकार ने सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है, जिससे पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस वर्ष के Chhattisgarh Rajyotsav 2025 district guests list को अंतिम रूप दिया है। इस सूची के अनुसार—
- राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,
- सरगुजा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम,
- बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,
- बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव,
- और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह अन्य जिलों में भी विशिष्ट जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि बनेंगे—
- गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल,
- दंतेवाड़ा में केदार कश्यप,
- कोरबा में लखन लाल देवांगन,
- जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल,
- रायगढ़ में ओ.पी. चौधरी,
- सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े,
- जांजगीर-चांपा में टंकराम राम वर्मा,
- बालोद में गजेन्द्र यादव,
- कोरिया में राजेश अग्रवाल,
- और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में गुरू खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि रहेंगे।
सांसद और विधायकों को भी प्रमुख जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है—
- बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल,
- बेमेतरा में विजय बघेल,
- कबीरधाम में संतोष पांडेय,
- बलरामपुर-रामानुजगंज में चिंतामणी महाराज,
- महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी,
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया,
- सक्ति में कमलेश जांगड़े,
- बीजापुर में महेश कश्यप,
- कांकेर में भोजराज नाग,
- और खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में देवेन्द्र प्रताप सिंह।
वहीं मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, धमतरी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोण्डागांव, नारायणपुर और सुकमा जिलों में क्रमशः विधायक पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, रेणुका सिंह, लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी और किरण देव मुख्य अतिथि रहेंगे।
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सभी जिलों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनियां, स्थानीय उत्पादों की झांकी और विकासपरक योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि राज्योत्सव 2025 का आयोजन जनभागीदारी और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गौरव के साथ किया जाए, ताकि राज्य की संस्कृति, विकास और एकता का संदेश पूरे प्रदेश में फैल सके।






Leave a Reply