रायपुर, 29 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित किया और औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर छत्तीसगढ़ की जनता के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष पर नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रदेश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ देगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से इस भव्य और सुसज्जित विधानसभा भवन का लोकार्पण होना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने विश्वास जताया कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और जनभागीदारी की प्रेरणा देगा।

उन्होंने आगे कहा कि नवीन विधानसभा भवन न केवल एक संरचना है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की आत्मा, जनता की आकांक्षाओं और राज्य के विकास की जीवंत झलक प्रस्तुत करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और नए छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी हों।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading