CM Vishnu Deo Sai meets Vinod Kumar Shukla: राजधानी रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचाररत भारतीय ज्ञानपीठ सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल से आज शाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, डॉक्टरों से विस्तृत उपचार व्यवस्था पर चर्चा की और बेहतर चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एम्स पहुंचते ही मुख्यमंत्री साय ने विनोद कुमार शुक्ल का हाल-चाल जाना और आत्मीयता से उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अनमोल धरोहर हैं, जिनकी रचनाओं में संवेदना, सादगी और गहन अनुभूतियों की अद्भुत अभिव्यक्ति मिलती है।


“विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अमूल्य संपदा” — मुख्यमंत्री साय

CM Vishnu Deo Sai ने कहा—
“श्री विनोद कुमार शुक्ल की लेखनी ने देश और प्रदेश को हमेशा गौरवान्वित किया है। उनकी रचनाएँ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।”

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी तत्परता से उनके उपचार और स्वास्थ्य सुधार हेतु हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी।


एम्स में डॉक्टरों से चर्चा, चिकित्सा पर विशेष निर्देश

CM Vishnu Deo Sai meets Vinod Kumar Shukla: मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की और उपचार को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार की सेवाएँ और उनका योगदान अमूल्य है, इसलिए उनकी चिकित्सा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading