रायपुर | खेल और स्वास्थ्य

Raipur Press Club Sports Madai: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण दिनचर्या के बावजूद खेलों के प्रति उनका उत्साह वास्तव में सराहनीय है।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई को उन्होंने एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए आयोजकों और सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं।


स्वर्गीय कुलदीप निगम की स्मृति में इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा स्वर्गीय कुलदीप निगम की स्मृति में खेल मड़ई के अंतर्गत नेताजी सुभाष स्टेडियम, रायपुर में इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पत्रकार जगत की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक और उत्साहपूर्ण मुकाबले खेले जा रहे हैं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को उनकी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर खेलों से जोड़ना, आपसी सौहार्द को मजबूत करना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।


मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वयं मैदान में पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग ले रहे पत्रकार खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन टीम भावना, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं, जो समाज के हर वर्ग के लिए आवश्यक हैं।


प्रेस क्लब पदाधिकारी एवं पत्रकार रहे उपस्थित

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी, महासचिव श्री गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश यदु, सहसचिव श्रीमती निवेदिता साहू एवं श्री भूपेश जांगड़े, खेल आयोजन समिति के संयोजक श्री विजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ पत्रकार ही सशक्त समाज की नींव रखते हैं

Leave a Reply

Trending

Discover more from Aaj Ki Janta

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading